पीलीभीत में वन्यजीव सप्ताह के तहत रविवार सुबह जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 250 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। मिनी मैराथन को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने लोगों को वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।