फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची गड़बड़ी: पीलीभीत में गलत नामों को किया जाएगा दुरुस्त, 12 नवंबर से शुरू होगा विशेष अभियान

पीलीभीत की मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में दो एसडीएम निलंबित हो चुके हैं। इन पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई है। कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार की सेवा समाप्त करने की संस्तुति भी भेजी गई है। अब पांच एईआरओ की भूमिका के साथ जिला स्तर पर निगरानी की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों से भी जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सामने आईं 10,470 नामों की गड़बड़ी को अब नियमानुसार दुरुस्त कराया जा रहा है। इसके लिए 12 नवंबर से शुरू हो रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों के आधार पर इन त्रुटियों को ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें