पीलीभीत के पूरनपुर कस्बा के मोहल्ला बमनपुरी में मंगलवार को गैस लीक होने से घर में आग लग गई। इस हादसे में डेढ़ वर्षीय निष्ठी की जलकर मौत हो गई। एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। नरेश जोशी और उनके बेटे वासु गंभीर हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आग से बचने के दौरान एक महिला का पैर भी टूट गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।