फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: बाइफरेशन में हाथी ने दी दस्तक, ग्रामीण की झोपड़ी तोड़ी, इलाके में दहशत

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में बृहस्पतिवार रात जंगली हाथी ने बाइफरकेशन बीट में पप्पू सोनपापड़ी वाले की झोपड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के झोपड़ी के पास पहुंचने और उसे तोड़ने की घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बाइफरकेशन बीट में रात के समय जंगली हाथी पहुंच गया। हाथी ने वहां मौजूद पप्पू सोनपापड़ी वाले की झोपड़ी को तोड़ दिया। झोपड़ी क्षतिग्रस्त होने से उसका सामान भी प्रभावित हुआ। हाथी के आने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वनकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। जंगली हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग की ओर से लोगों को जंगल और उसके आसपास रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि बराही रेंज में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें