फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: बैंक कर्मियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। पीलीभीत में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर हुई हड़ताल के चलते जिले में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। चेक क्लीयरेंस और नकद लेनदेन समेत कई बैंकिंग काम ठप रहे। बैंक अधिकारियों की माने तो करीब 350 करोड़ के कारोबार पर असर पड़ा है। शुक्रवार सुबह बैंक कर्मचारी भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकालते हुए एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे और मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी चौक बाजार स्थित एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक और बंधन बैंक समेत अन्य शाखाओं पर पहुंचे और वहां भी प्रदर्शन किया। निजी बैंकों का कामकाज बंद कराने के बाद कर्मचारी दोबारा एसबीआई की मुख्य शाखा पर लौटे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूएफबीयू के जिला संयोजक और भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के सह-महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि मार्च 2024 में हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम के बदले सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी थी। यह प्रस्ताव करीब दो साल से वित्त मंत्रालय के स्तर पर लंबित है। इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें