भगतपुर ब्लॉक के सिरसवां गौड़ में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को हाईवे पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मुरादाबाद- ठाकुरद्वारा हाईवे निर्माण में इस गांव के पानी निकासी के लिए कोई पाइप नहीं डालने से समस्या बढ़ गई है। इस कारण संपर्क मार्ग पर दो से लेकर चार फीट तक पानी आ गया है। ग्रामीणों ने चेताया कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।