टीएमयू में अधिवक्ता परिषद ब्रज की दो दिवसीय प्रांत परिषद बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें ब्रज प्रांत के 26 जनपदों के अधिवक्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश सौरभ श्याम शमशेरी ने कहा कि न्याय, नैतिकता और अनुशासन ही अधिवक्ता की वास्तविक पहचान हैं। विधि व्यवसाय केवल आजीविका नहीं, बल्कि न्याय और समाज के प्रति महत्वपूर्ण दायित्व है।