मुरादाबाद। विश्व जागृति मिशन, मुरादाबाद मंडल के तत्वावधान में आशियाना फेस-2 स्थित दिव्य लोक आश्रम में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट भोग महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन महाराज के पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात सामूहिक संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से झूम उठे। भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का अन्नकूट भोग अर्पित किया गया। विधिवत आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गोवर्धन पूजा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने की लीला हमें प्रकृति संरक्षण, गौ-सेवा, सामूहिक सहयोग एवं अहंकार त्याग का संदेश देती है। अन्नकूट महोत्सव भारतीय संस्कृति में प्रकृति एवं अन्न के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है। विश्व जागृति मिशन, मुरादाबाद मंडल के संरक्षक श्री राकेश अग्रवाल (पुष्पांजलि) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री रचित अग्रवाल, महासचिव सीए अभिनव अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष श्री आर.के. गंगवार, सीए प्रवीण कुमार, श्री विवेक शर्मा, श्री गंगाराम, श्री अंतरिक्ष अग्रवाल, श्री विवेक शर्मा, श्री हरिशंकर, श्री राजेन्द्र भण्डुला, एवं श्री विनोद भटनागर सहित मिशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से श्रीमती शोभा अग्रवाल, श्रीमती इंदु अग्रवाल, डॉ. आशा चन्द्रा, श्रीमती मीरा अग्रवाल, श्रीमती मंजू चंद्र, श्रीमती मुदितl अग्रवाल, श्रीमती अनुराधा, श्रीमती उमा, श्रीमती सत्यवती, श्रीमती सीमा, श्रीमती पूनम साहनी, श्रीमती ममता अरोड़ा, श्रीमती राजकुमारी शर्मा, श्रीमती गीता गंगवार, श्रीमती मंजू भटनागर, श्रीमती गरिमा, श्रीमती मुदिता एवं अन्य महिला सदस्यों की उपस्थिति एवं सहभागिता उल्लेखनीय रही। अंत में विश्व जागृति मिशन परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। पूरा आश्रम परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों एवं भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। निवेदक: विश्व जागृति मिशन परिवार, मुरादाबाद मंडल