फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर पट्टी में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ एक और तेंदुआ

ठाकुरद्वारा में वन विभाग की ओर से शेरपुर पट्टी में लगाए गए पिंजरे में रविवार को तड़के एक और तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए की आयु लगभग एक वर्ष बताई गई। वन विभाग के मुताबिक अब तक ठाकुरद्वारा क्षेत्र में 15 समेत पूरे जिले में 20 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। गांव में करीब एक माह से यह तेंदुआ सक्रिय था। गांव में घुसकर कई कुत्तों को उठा कर ले गया था। पशुशाला में घुसकर तीन गोवंश का शिकार कर चुका था। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि शेरपुर पट्टी में पकड़ा गया तेंदुआ 15वां है। जबकि पूरे जनपद में अब तक 20 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। बताया कि पकड़े गए तेंदुए की आयु लगभग एक वर्ष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें