फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की काेठी में दो युवकों को करंट लगा पीटने का आरोप, एक की हालत बिगड़ी

पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के बेटे एवं बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा से भाजपा विधायक सुशांत सिंह के रतूपुरा स्थित घर में चोरी के शक में तीन युवकों अतुल, लविश और रामू कश्यप की पिटाई का आरोप लगा है। रामू की मां ने ठाकुरद्वारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके बेटे को करंट लगाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है। काशीपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं युवकों के परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह थाने पर हंगामा किया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। युवक की मां द्वारा तहरीर देकर जो आरोप लगाए गए हैं उनकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें