उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है और इसके साथ ही प्रदेश के मौसम में बदलाव का असर दिखने लगा है। सुबह-शाम की हवाओं में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला। हालांकि, दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर अभी बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन पुरवा हवाओं के प्रभाव से बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है। तराई के कुछ जिलों में सोमवार और मंगलवार को छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसे में मानसून की विदाई के बाद यूपी में मौसम का अगला मिजाज कैसा रहने वाला है, देखिए पूरी रिपोर्ट।