मिर्जापुर जिले में वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया। नगर में घंटाघर व सदर तहसील में बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा सभी विकासखंड कार्यालय तहसील आदि जगहों पर बूथ बनाए गए हैं। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने घंटाघर व अन्य बूथों का निरीक्षण किया। मतदान के बारे में जानकारी ली और मतदान कार्मिकों को दिशा निर्देश दिया।