मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर क्षिप्रा एक्सप्रेस में चढ़ते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला यात्री की जान बचाने वाले जीआरपी कांस्टेबल प्रदीप कुमार को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सिपाही के साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।