फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: आंवला नवमी पर महिलाओं ने किया आंवले के वृक्ष का पूजन

मिर्जापुर। आंवला नवमी पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने आंवले के वृक्ष का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान महिलाओं ने वृक्ष की कच्चे सूत से परिक्रमा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बरियाघाट समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर आंवले के वृक्ष के पास सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटी रही। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। महिलाओं ने पूजा की सामग्री के साथ आंवले के वृक्ष के पास पहुंचकर पूजन किया। ग्रामीण अंचलों में भी परंपरागत तरीके से आंवला नवमी मनाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें