मिर्जापुर जिले में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों, सभासद, भाजपा कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के साथ कंतित स्थित तीन हजार साल से पुराने नागकुंड पर पहुंचकर श्रमदान किया। उन्होंने कुंड में उतर कर पानी में जमे काई और जल शैवाल को निकाल कर सफाई की, इसके साथ ही सीढ़ियों पर जमी घासों को उखाड़कर बोरी में इकठ्ठा किया।