फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: बीडीओ ने की सचिवों के कार्यों की समीक्षा, समय से लक्ष्य पूरा करने को कहा

मिर्जापुर। विकास खंड सभागार में बुधवार को सचिवों की साप्ताहिक बैठक हुई। इसमें खंड विकास अधिकारी मृदुला सिंह ने ग्राम पंचायतों में आवास, शौचालय और जीरामजी योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी सचिवों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम पंचायतवार विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई। बीडीओ ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में लापरवाही न बरती जाए। सभी सचिव अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों की नियमित निगरानी करें और निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें