छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नगर क्षेत्र के गंगा घाटों, बरिया घाट, पक्का घाट, संकटा घाट, दाऊ घाट सहित अन्य घाटों का संयुक्त भ्रमण कर किया निरीक्षण। सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पानी में बैरीकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाएं रखने का दिया निर्देश।