चुनार पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब छह लाख रुपये के चोरी के आभूषण और एक लाख रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपी बंद मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी करते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया।