फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर से दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार हुआ बालक, प्रयागराज चाइल्ड लाइन से बरामद; VIDEO

शहर कोतवाली क्षेत्र के घुरहुपट्टी से शनिवार दोपहर लापता 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने रविवार को प्रयागराज के खुल्दाबाद स्थित चाइल्ड लाइन से बरामद कर लिया। बालक मिर्जापुर स्टेशन से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन में सवार हो गया था। पुलिस ने रातभर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वह रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया। इसके बाद आरपीएफ से संपर्क कर बालक को बरामद किया गया। सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा की टीम ने पूरी रात तलाश की। रविवार शाम पुलिस बालक को लेकर मिर्जापुर लौट आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें