मेरठ। जेल चुंगी चौराहा स्थित श्रीरामलीला कमेटी की ओर से दशहरा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। धार्मिक प्रसंगों के मंचन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से जोड़ते हुए धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।