फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान, बुखार होने पर खुद से न लें दवा: डॉ. नरेश सैनी

शामली कार्यालय में अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘हेलो डॉक्टर’ कार्यक्रम में जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. नरेश सैनी ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। डॉ. सैनी ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और आसपास साफ-सफाई रखने को कहा। उन्होंने बुखार या अन्य परेशानी होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। साथ ही नियमित योग, व्यायाम, संतुलित खानपान और दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें