मेरठ। सर्राफा बाजार स्थित महादेव मंदिर से श्री फूलडोल कमेटी द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों ने सबका मन मोहा, श्री कृष्ण-राधा बने कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। जय कन्हैया लाल की गूंज से बाजार भक्तिमय हुआ, पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा स्वागत किया।