मेरठ में घुमंतू जाति के लोगों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड समेत अन्य सरकारी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से पात्र लोगों को जरूरी दस्तावेज और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।