फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भारत को जानो प्रतियोगिता में सात स्कूलों के बच्चों ने लिया हिस्सा, दो टीमें प्रांतीय स्तर के लिए चयनित

मेरठ में भारत विकास परिषद की अभियंता शाखा ने शनिवार को दिल्ली रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भारत को जानो प्रतियोगिता का दूसरा चरण आयोजित किया। इसमें सात स्कूलों के विद्यार्थियों ने जूनियर और सीनियर वर्ग में हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की भूमि सैनी और अलीना खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर वर्ग में देवनागरी इंटर कॉलेज के भानु चौधरी और मानवीय विजेता रहे। दोनों विजेता टीमें छह दिसंबर को शामली में होने वाली प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों को गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें