फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 53वें संयुक्त मसीही सम्मेलन का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

मेरठ। 53वें संयुक्त मसीही सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को सिटी मेथोडिस्ट चर्च ग्राउंड में श्रद्धा, उत्साह एवं प्रभु की आराधना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्य वक्ता रेव. विशाल सैमुअल ने प्रभु के वचन का संदेश दिया। उनके संदेश से उपस्थित लोगों को आत्मिक प्रेरणा एवं विश्वास में दृढ़ रहने का प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक प्रार्थना, आराधना एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर ललित स्टीफन, रेव. पादरी शशि कपूर, रेव. चमन कम्फर्ट, रॉड्रिक विक्टर, अमन परशाद, अरविंद सहाय, फादर थार्सिस एवं फादर मुकेश पॉल रावत सहित अन्य पादरी एवं मसीही अगुवाओं की उपस्थिति रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें