फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नियमित रूप से दांतों की जांच कराना जरूरी: डॉ. समीर राय

Pratyush Sharma Updated Mon, 07 Sep 2026 11:15 PM IST

मेरठ। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा सोमवार को मदन मोहन सरस्वती विद्या मंदिर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दंत स्वस्थ जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर लगाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के दांतों का परीक्षण किया गया। प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित इस शिविर में बीडीएस डॉ. समीर राय और बीडीसी डॉ. शितीज कंसल ने बच्चों के दांतों की जांच की। उन्होंने बच्चों को दांतों की सही तरीके से देखभाल करने की बात कही। डॉ. समीर राय ने बच्चों को समझाया कि नियमित रूप से दांतों की जांच करानी चाहिए, सही तरीके से ब्रश करना जरूरी है। परिषद ने संदेश दिया कि स्वस्थ दांत, खुशहाल जीवन-आज ही करें दंत जांच, रखें मुस्कान बरकरार। कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा भाटी हैं। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. एसके अग्रवाल, प्रांतीय सचिव एमसी गुप्ता और अरविंद कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष जसवंत लाल गुप्ता, डॉ. कीमती लाल, प्रो. संगीता अग्रवाल और मीडिया प्रभारी यतेंद्र कुमार शर्मा सहित शाखा के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें