मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज़ 6.0 के तहत एसपी देहात अभिजीत कुमार के नेतृत्व में खरखौदा कस्बे में पुलिस बल और मिशन शक्ति टीम ने प्रमुख बाज़ारों, मार्गों और गली-मोहल्लों में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के साथ कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।