फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर भी जारी रहा महिलाओं का धरना, शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में 153वें दिन बोलीं- किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे सेटबैक

Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Sep 2026 04:51 PM IST

मेरठ में जन्माष्टमी पर्व के बावजूद शुक्रवार को शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में महिलाओं का धरना 153वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठी महिलाओं ने साफ कहा कि वे किसी भी कीमत पर सेटबैक नहीं छोड़ेंगी। इसके लिए चाहे उन्हें कितनी भी परेशानी उठानी पड़े, वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगी। धरनास्थल पर मौजूद महिलाओं ने आवास विकास परिषद की कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने में शीतल पूजानी, राधा गुप्ता, जग रोशनी, नीलम, प्रभा बंसल, उर्मिला रानी, प्रवेश, रूपाली शर्मा समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें