फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में धरना दे रहीं महिलाओं के बीच पहुंचे व्यापारी, एकजुटता का आह्वान

माधवपुरम, जागृति विहार, शास्त्रीनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी रविवार शाम शास्त्री नगर सेक्टर-2 में धरना दे रहीं महिलाओं के बीच पहुंचे। व्यापारियों ने आवास विकास परिषद की सेटबैक कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हुए आंदोलन में एकजुटता दिखाने पर चर्चा की। संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या क्षेत्र की नहीं, बल्कि सभी के घर, दुकान और प्रतिष्ठान बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मेरठ बंद के दौरान जिस तरह व्यापारी और आम लोग एकजुट हुए, उसी एकता के साथ आगे भी संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही आवास विकास परिषद की कार्रवाई का समाधान निकाला जा सकता है। इस दौरान महिलाओं ने व्यापारियों का समर्थन के लिए आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें