चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के ललित कला विभाग में मंगलवार को दो दिवसीय ‘हुनर हाट हस्तकला मेले’ का समापन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने हाथों से तैयार की गई आकर्षक एवं खूबसूरत हस्तनिर्मित वस्तुओं को देखा और उनकी जमकर खरीदारी की। हस्तकला से जुड़ी विभिन्न कलाकृतियों और उपयोगी वस्तुओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। समापन समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को हस्तकला, रचनात्मकता और स्वदेशी उत्पादों के प्रति प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान किया। इस मौके पर विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर अलका तिवारी, डॉक्टर पूर्णिमा वशिष्ठ मुख्य रूप से शामिल रहे।