श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार समिति द्वारा मेरठ के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में गुरु गद्दी पर्व के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने आगामी गुरु गद्दी पर्व के कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी। गुरुद्वारे में संगत ने अरदास कर पर्व को श्रद्धा और उत्साह से मनाने का संकल्प लिया।