महाभारतकालीन ऐतिहासिक नगरी में रविवार को रूस से आई महिलाओं ने पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की और माता के दरबार में अपनी मन्नत भी मांगी। इस दौरान महिलाओं ने मंदिर की प्राचीनता और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी ली। विदेशी पर्यटक काफी उत्साहित नजर आईं।