फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने नानक चंद सभागार के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकजुट होकर अभियान में शामिल हुए। अधिवक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी यूपी के लोगों को न्याय के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना बेहद जरूरी है। अभियान के माध्यम से आम लोगों और अधिवक्ताओं का समर्थन जुटाने का प्रयास किया गया। इस दौरान मेरठ बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा, महामंत्री परवेज आलम, राघव शर्मा, शांतनु शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, अनंत गुप्ता, संजीव, वंदना, सरताज आलम, विनीत आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें