फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

भारत विकास परिषद सम्राट शाखा हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्रांत ने बृहस्पतिवार को सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। यह संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत तीसरा सेवा कार्य रहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार को शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा ने सम्मानित किया। प्रवक्ता बृजभूषण शर्मा और डेनियल मसीह को भी प्रतीक चिह्न दिए गए। कक्षा 11 के कार्तिक और कक्षा 10 के वंश को उच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मंच संचालन शाखा संस्थापक संजीव गुप्ता ने किया। सम्राट शाखा ने कॉलेज के स्टाफ को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें