रामलीला के आयोजन के लिए छावनी रामलीला कमेटी के भैंसाली मैदान और रामलीला भवन में विधि विधान के साथ भूमि पूजन का आयोजन किया गया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल के साथ ही शहर के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। रामलीला कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि रामलीला करने वाले कलाकार स्कूल ड्रामा ऑफ़ इवेंट दिल्ली से आ रहे हैं। अबकी बार रामलीला पहले से ज्यादा भव्य होगी।