फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: त्रिशला देवी कनोहर लाल विद्यालय में बालिकाओं ने बनाए शानदार मॉडल

त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका जूनियर हाई स्कूल और बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को शैक्षिक प्रदर्शनी ज्ञानसूत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश सिंघल और रिटायर्ड आईएएस बलविंदर कुमार ने किया। छात्राओं ने जीवन कौशल, अंतरिक्ष, बैंकिंग, खेल, एआई, कृष्ण जी के कपड़े, गहने और विज्ञान जैसे विभिन्न विषयों पर मॉडल बनाए। कारीगरी स्टाल पर छात्राओं द्वारा बनाई गईं कलाकृतियों ने सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान कई रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया। निदेशक नेहा शर्मा दीक्षित ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया। प्रधानाध्यापिका छाया जैन, प्रधानाचार्या मंजू त्रिपाठी व सुमन लता वर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें