प्रसिद्ध भोला झाल स्थित गंगनहर पर रविवार को गणेश विसर्जन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेरठ और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने 'गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्तियों को जल में विसर्जित किया।