लोहियानगर, वेदव्यासपुरी और गंगानगर आवासीय योजना के किसानों ने एमडीए पर समझौते का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए एमडीए परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के अनुसार, वर्ष 2015 में बढ़े हुए प्रतिकर के बदले विकसित भूखंड और भुगतान देने पर सहमति बनी थी, लेकिन आज तक कई किसानों को उनका हक नहीं मिला। समिति का कहना है कि कुछ छोटे किसानों को भुगतान किया गया, जबकि बड़े किसान अब भी इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने शताब्दीनगर की तर्ज पर समझौता लागू कर बकाया प्रतिकर और भूखंड देने की मांग की है। इस दौरान एमडीए सचिव किसानों के बीच पहुंचे और समस्यों को सुना।