डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बृहस्पतिवार को परतापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने थाने की साफ-सफाई, भवनों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। थाने को आगंतुकों के लिए सुविधाजनक बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय संपत्ति, अपराधों की विवेचना की स्थिति, अभिलेखों और रजिस्टरों के रखरखाव, डायल-112, मिशन शक्ति केंद्र, पुलिसकर्मियों की बैरक और मेस समेत अन्य व्यवस्थाओं को परखा।