हस्तिनापुर कस्बे के बंगाली बाजार चौराहे पर स्थित श्री सार्वजनिक स्थायी दुर्गा माता मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मां दुर्गा को विदाई दी। पूरे रास्ते जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।