आर्य समाज थापर नगर में रविवार को सत्संग का आयोजन हुआ। प्रधान राजेश सेठी ने जीवन और मृत्यु के बारे में आध्यात्मिक प्रवचन किया। उन्होंने बताया कि जीवन एक यात्रा है और मृत्यु उसका पड़ाव। आत्मा अमर है, शरीर नश्वर है। सत्कर्म ही सच्ची पूंजी है। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने प्रवचन सुना।