समस्त पंजाबी समुदाय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बाउंड्री रोड स्थित 22बी होटल में रविवार को राष्ट्रीय पंजाबी प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गाजियाबाद, राजस्थान और पंजाब समेत विभिन्न स्थानों से पंजाबी समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेशभर से पंजाबी समाज के प्रबुद्ध जन, व्यापारी, समाजसेवी और युवाओं ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि महाराज धर्मदेव ने कहा कि पंजाबी समुदाय की एकजुटता देश में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा मजबूत करने और समाजहित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन में समाज की एकता और भविष्य की दिशा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर पंकज जोली, संदीप सचदेवा, राकेश उप्पल, दीवान, अभिषेक आदि मौजूद रहे।