चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित मदन मोहन विद्या मंदिर स्कूल में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं विश्वविद्यालय की कुलसचिव संगीता शुक्ला ने बच्चों को साइकिल प्रदान कीं। साइकिल मिलते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और वे उत्साह से झूम उठे।