मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम से निकली अखंड भारत रैली कमिश्नरी चौराहे पर पहुंची। यहां रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर सलामी देकर उन्हें नमन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित रैली में बच्चों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। तिरंगा लेकर निकले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।