फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मखदूमपुर गंगा मेले का शुभारंभ, राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने किया उद्घाटन; गंगा पूजन और दीपदान से भक्तिमय हुआ घाट

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र स्थित मखदूमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश खटीक समेत जनप्रतिनिधियों ने पांच दिवसीय मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ किया गया। इसके बाद मां गंगा का पूजन, दूध से अभिषेक और आरती की गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में दीप प्रवाहित किए, जिससे घाट पर भक्तिमय माहौल बन गया। उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक गौरव चौधरी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा और ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने हवन-यज्ञ में आहुति देकर मेले के सफल आयोजन की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पांच दिनों तक चलने वाले मेले में गंगा स्नान के साथ धार्मिक अनुष्ठान, अस्थायी दुकानें, झूले और मनोरंजन के अन्य साधन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं की हैं। उद्घाटन के साथ ही घाट पर श्रद्धालुओं और दुकानदारों की चहल-पहल बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें