मेरठ के मवाना स्थित बाह्य न्यायालय परिसर में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने नवनिर्मित न्यायालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। मवाना पहुंचने पर पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित नए चैंबर निर्माण स्थल पर आयोजित यज्ञ एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में आहुति दी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न होने के बाद न्यायमूर्ति ने न्यायालय भवन और परिसर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्थानीय न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।