फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आईएनपीजी कॉलेज में ‘नवकृति द फेस्टिव लैब’ का आयोजन, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता और उद्यमशीलता

मेरठ के आईएनपीजी कॉलेज में संस्थान नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ‘नवकृति द फेस्टिव लैब’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के निर्देशन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सीसीएसयू की प्रो. बिंदु शर्मा और विशिष्ट अतिथि नमिता गुप्ता रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमशीलता का प्रदर्शन किया। सचिव अरुण गुप्ता ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया, जबकि प्रो. बिंदु शर्मा ने उन्हें अपनी प्रतिभा पहचानकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वर्णा ने किया। आयोजन में आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. दीप्ति कौशिक सहित महाविद्यालय की शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें