हस्तिनापुर में नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने रविवार को करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत वाले 16 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इससे पहले 14 अक्टूबर को भी इतनी ही लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया था। पांच दिनों में करीब पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है। इनमें सीसी रोड, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग और पार्कों का सौंदर्यीकरण शामिल है।