फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर: भक्ति और आस्था के साथ हस्तिनापुर में निकली मां काली की शोभायात्रा

हस्तिनापुर। कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी स्थित बंगाली बाजार चौराहे पर आयोजित नौ दिवसीय मां महाकाली पूजनोत्सव के अंतर्गत शनिवार को मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट से लाई गई दिव्य ज्योत और मां महाकाली के डोले के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच निकली यात्रा नगर की विभिन्न कॉलोनियों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र मां काली के जयकारों और धार्मिक भजनों से गुंजायमान हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने मां महाकाली की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने माता से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की। शोभायात्रा के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा वापस बंगाली बाजार चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें