फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 430 मरीजों की जांच; 120 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

हस्तिनापुर के जैन स्थानक में मंगलवार को माला देवी जैन की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 430 मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के बाद करीब 120 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें एडीके जैन आई हॉस्पिटल, खेकड़ा, बागपत भेजा गया। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। चिकित्सकों की टीम में डॉ. भूपेश कुमार राघव, डॉ. संजय, डॉ. आशीष, डॉ. अशोक, डॉ. रविंद्र और डॉ. सोमपाल समेत अन्य चिकित्सक शामिल रहे। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें